LG इलेक्ट्रॉनिक्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 27.2% बढ़कर 652.86 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 02:51 PM

lg electronics  net profit increased 27 2 to 652 86 crore

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (एलजीईआई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में 27.2 प्रतिशत बढ़कर 652.86 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली

नई दिल्लीः उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (एलजीईआई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में 27.2 प्रतिशत बढ़कर 652.86 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 513.25 करोड़ रुपए था। एलजीईआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की परिचालन से आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233.35 करोड़ रुपए हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,262.94 करोड़ रुपए थी। 

कंपनी ने बयान में कहा कि सूचीबद्ध होने के बाद उसने जून तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। यह वृद्धि बिक्री की मात्रा और उत्पादों के बेहतर मूल्य मिश्रण से प्रेरित रही। एलजीईआई ने कहा कि घरेलू मांग के साथ-साथ उसके निर्यात कारोबार में भी वृद्धि दर्ज की गई। उपभोक्ताओं में अधिक सुविधाओं वाले, उच्च मूल्य और ऊर्जा दक्ष उत्पादों की ओर बढ़ते रुझान से इसे समर्थन मिला। कंपनी का कुल खर्च पहली तिमाही में 14.25 प्रतिशत बढ़कर 6,450 करोड़ रुपए हो गया। 

एलजीईआई ने कहा, ''भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हम मूल्य निर्धारण में अनुशासन, परिचालन दक्षता और स्थानीयकरण के माध्यम से अपने लाभ मार्जिन को बनाए रखने की दिशा में काम कर रहे हैं।'' 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!