IndiGo Offers 20,000 Free Tickets: 20,000 लोगों को मिलेंगे फ्री फ्लाइट टिकट, जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 01:26 PM

indigo is giving away 20 000 free tickets find out how to avail the offer

IndiGo Offers 20,000 Free Tickets: अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो 20वीं सालगिरह के मौके पर एक शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑपर के तहत कंपनी

IndiGo Offers 20,000 Free Tickets: अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो 20वीं सालगिरह के मौके पर एक शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑपर के तहत कंपनी ग्राहकों को 20,000 मुफ्त घरेलू फ्लाइट टिकट जीतने का मौका दे रही है। Happy IndiGo Day कैंपेन में एयरलाइन चुने हुए ग्राहकों को उनके किराए का पैसा रिफंड करेगी। यह रिफंड प्रति PNR अधिकतम 10,000 रुपए तक का रिफंड मिलेगा।

यह ऑफर 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2026 के बीच बुक की गई घरेलू फ्लाइट्स पर लागू होगा। हालांकि, इसका लाभ केवल उन बुकिंग्स पर मिलेगा जो IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या AI वर्चुअल असिस्टेंट '6Eskai' के जरिए की गई हों।

ऑफर कैसे काम करेगा?

ऑफर के तहत पात्र ग्राहकों का चयन रैंडम प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। चयनित यात्रियों को ईमेल और WhatsApp के माध्यम से एक संदेश भेजा जाएगा, जिसमें एक आसान सवाल का जवाब देना होगा। सही उत्तर देने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। सही जवाब देने पर टिकट का किराया 3-5 कार्य दिवस के भीतर रिफंड कर दिया जाएगा।

किन टिकटों पर मिलेगा यह ऑफर

यह ऑफर इकॉनमी क्लास और IndiGoStretch दोनों तरह की बुकिंग्स पर लागू है। इसमें घरेलू रूट की वन-वे और रिटर्न यात्रा दोनों शामिल हैं। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि यह ऑफर कंपनी की निर्धारित शर्तों और नियमों के अधीन रहेगा।

गौरतलब है कि IndiGo ने 4 अगस्त 2006 को दिल्ली–गुवाहाटी–इंफाल रूट पर अपनी पहली उड़ान शुरू की थी। वर्तमान में एयरलाइन के बेड़े में 430 से अधिक विमान हैं और यह प्रतिदिन करीब 2,200 उड़ानों का संचालन करती है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!