लोढ़ा डेवलपर्स का बिक्री बुकिंग में 2026-27 में 17% वृद्धि का लक्ष्य

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 03:44 PM

lodha developers targets 17 growth in sales bookings in 2026 27

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स ने मजबूत आवासीय मांग के बीच चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग में 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24,000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी बिक्री बुकिंग 16 प्रतिशत बढ़कर...

नई दिल्लीः रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स ने मजबूत आवासीय मांग के बीच चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग में 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24,000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी बिक्री बुकिंग 16 प्रतिशत बढ़कर 20,530 करोड़ रुपए रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 17,630 करोड़ रुपए थी। 

निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, लोढ़ा डेवलपर्स ने वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 में 24,000 करोड़ रुपए की बिक्री बुकिंग हासिल करने का अनुमान जताया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 3,430.7 करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 2,766.6 करोड़ रुपए था।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!