आ रहा है लॉन्ग वीकेंड, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 27 May, 2025 01:54 PM

long weekend is coming employees are in for a treat

जून 2025 में छुट्टियों की भरमार है और कर्मचारियों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं। इस महीने बकरीद जैसे बड़े त्योहारों के साथ क्षेत्रीय पर्व और नियमित साप्ताहिक छुट्टियां मिलाकर बैंकों में कुल 13 दिन अवकाश रहेगा। जून के पहले सप्ताह ही लॉन्ग वीकेंड भी...

बिजनेस डेस्कः जून 2025 में छुट्टियों की भरमार है और कर्मचारियों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं। इस महीने बकरीद जैसे बड़े त्योहारों के साथ क्षेत्रीय पर्व और नियमित साप्ताहिक छुट्टियां मिलाकर बैंकों में कुल 13 दिन अवकाश रहेगा। जून के पहले सप्ताह ही लॉन्ग वीकेंड भी पड़ रहा है। सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के साथ हर रविवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, छुट्टियों की सूची रिज़र्व बैंक और राज्य सरकारों द्वारा स्थानीय त्योहारों और आयोजनों को ध्यान में रखते हुए तय की जाती है, इसलिए अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीखें भिन्न हो सकती हैं। अगले महीने बैंकिंग सेवाओं की योजना बनाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

जून 2025 में बैंक हॉलीडे की पूरी लिस्ट

  • 1 जून (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश (सभी बैंक बंद)।
  • 6 जून (शुक्रवार) : ईद-उल-अधा (बकरीद) : केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
  • 7 जून (शनिवार) : बकरीद (पूरे भारत में बैंक बंद)।
  • 8 जून (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश।
  • 11 जून (बुधवार) : संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा : सिक्किम (गंगटोक) और हिमाचल प्रदेश (शिमला) में बैंक बंद।
  • 14 जून (शनिवार) : दूसरा शनिवार (सभी बैंक बंद)।
  • 15 जून (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश।
  • 21 जून (शनिवार) : वट पूर्णिमा के कारण मुंबई और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 जून (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश।
  • 26 जून (गुरुवार): जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवस के कारण में जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 जून (शनिवार) : चौथा शनिवार (सभी बैंक बंद)।
  • 29 जून (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश।
  • 30 जून (सोमवार) : रेम्ना नी : मिजोरम (आइजोल) में बैंक बंद।

बकरीद का लॉन्ग वीकेंड?

केरल में 6 जून (शुक्रवार) को बकरीद के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 7 जून (शनिवार) को पूरे देश में और 8 जून (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण केरल के लोगों को तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!