Crypto मार्केट में बंपर तेजी, Bitcoin $85,000 के पार, जानें अन्य Cryptocurrency का हाल

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 06:06 PM

massive surge in the crypto market bitcoin crosses 85 000

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 21 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। बिटकॉइन (Bitcoin) 5.87 फीसदी बढ़कर 85,153.02 डॉलर पर पहुंच गया। 19 अगस्त के बाद बिटकॉइन में करीब 30% की मजबूती आई है। बिटकॉइन की तेजी का असर दूसरे क्रिप्टो टोकन्स पर भी

नई दिल्लीः क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 21 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। बिटकॉइन (Bitcoin) 5.87 फीसदी बढ़कर 85,153.02 डॉलर पर पहुंच गया। 19 अगस्त के बाद बिटकॉइन में करीब 30% की मजबूती आई है। बिटकॉइन की तेजी का असर दूसरे क्रिप्टो टोकन्स पर भी दिखा। इथीरियम करीब 5.95% बढ़कर 2728.94 डॉलर, सोलाना 7.84% चढ़कर 116.90 डॉलर और XRP करीब 7.99% बढ़कर $1.48 पर पहुंच गया। BNB में 5.02%, डॉजकॉइन में 9.85% और कार्डानो में 9.83% की तेजी रही।

ETF इनफ्लो से मिला सहारा

बिटकॉइन में तेजी की प्रमुख वजह क्रिप्टो ETF में बढ़ता निवेश माना जा रहा है। ETF के जरिए निवेशक सीधे बिटकॉइन खरीदे बिना उसकी कीमत से जुड़े निवेश में हिस्सा लेते हैं। ETF में पैसा आने पर फंडों की ओर से बिटकॉइन की खरीद बढ़ सकती है, जिससे मांग को सहारा मिलता है।

अमेरिका से रेगुलेटरी संकेत

अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की ओर से ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइज्ड सिक्योरिटीज ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स को पांच साल की छूट दिए जाने के संकेत से भी बाजार की धारणा बेहतर हुई। हालांकि, डिजिटल एसेट्स से जुड़ा व्यापक अमेरिकी रेगुलेटरी ढांचा अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

शॉर्ट कवरिंग ने बढ़ाई रफ्तार

कीमत तेजी से ऊपर जाने पर गिरावट की उम्मीद में शॉर्ट पोजिशन लेने वाले ट्रेडर्स को अपनी पोजिशन बंद करने के लिए खरीदारी करनी पड़ती है। इस शॉर्ट कवरिंग ने भी बिटकॉइन की तेजी को गति दी।
   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!