कोरोना वैक्सीन पर मजूमदार शॉ ने किया मजाक, कहा- अरेंज मैरिज की तरह हो गई वैक्सीन

Edited By Updated: 16 May, 2021 01:29 PM

mazumdar shaw joked on corona vaccine says vaccine becomes

बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान में आ रही बाधाओं पर एक व्यंग्य किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शॉ ने देश में टीकाकरण के हालात की तुलना शादी के लिए रिश्ते खोजने से की है।

बिजनेस डेस्कः बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान में आ रही बाधाओं पर एक व्यंग्य किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शॉ ने देश में टीकाकरण के हालात की तुलना शादी के लिए रिश्ते खोजने से की है। उन्होंने टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया को लेकर इस समय बने भ्रम पर मजाकिया अंदाज में कहा कि यह शादी के लिए वर या वधू की तलाश करने जैसा हो गया है।

किरण ने ट्विटर पर लिखा, "भारत में टीकाकरण की स्थिति अरेंज मैरिज के लिए रिश्ते की खोज जैसी हो गई है। पहले आप तैयार नहीं होते, बाद में आपको रिश्ता पसंद नहीं आता और फिर आपको कोई मिलता ही नहीं। जिन्हें टीका (रिश्ता) मिल गया, वे यह सोचकर दुखी होते हैं कि दूसरा रिश्ता (टीका) मिल गया होता तो बेहतर होता। जिन्हें कोई टीका नहीं मिला, वे कुछ भी लेने को तैयार हैं।"

PunjabKesariकिरण के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, "अरेंज मैरिज और कोरोना वैक्सीन में अंतर यह है कि वैक्सीन लेने के बाद तलाक नहीं लिया जा सकता। इस पर किरण मजूमदार ने उन्हें जवाब दिया, "भारत में हम तलाक पर भरोसा नहीं करते।"

टीके की कमी पर चिंता
इससे पहले किरण ने देश में कोविड-19 के टीके की किल्लत पर चिंता जताई थी। उन्होंने केंद्र सरकार से कोरोना टीका उपलब्ध कराने के लिए पारदर्शी तरीका चुनने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इस्ससे लोग सब्र के साथ अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। साथ ही किरण ने कहा कि समय आने पर लोग टीका लेकर कोरोना महामारी से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!