Gold/Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, ₹2,45,000 से फिसली चांदी, जानें 10g गोल्ड का भाव

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 10:39 AM

gold and silver prices decline silver slips from 2 45 000

सोने-चांदी के वायदा बाजार में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार (19 मार्च) को दोनों की कीमतें कमजोरी के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोने का वायदा भाव करीब 992 रुपए लुढ़क कर 1,52,033 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि चांदी की कीमत...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा बाजार में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार (19 मार्च) को दोनों की कीमतें कमजोरी के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोने का वायदा भाव करीब 992 रुपए लुढ़क कर 1,52,033 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि चांदी की कीमत 3577 रुपए टूटी है, ये लगभग 2,44,617 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दबाव में नजर आ रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरे भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,828 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,896.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 31.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,864.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.36 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.59 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.12 डॉलर की गिरावट के साथ 76.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!