Mercedes-Benz की कारें 1 जनवरी से होंगी इतनी महंगी, जानें किस मॉडल पर कितना चुकाना होगा ज्यादा

Edited By Updated: 13 Dec, 2023 05:13 PM

mercedes benz cars will become expensive prices of these s will increase

कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में कई कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों ने वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भी अपनी कार को महंगा कर रही है। लग्जरी कार...

बिजनेस डेस्कः कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में कई कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों ने वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भी अपनी कार को महंगा कर रही है। लग्जरी कार मैन्यूफैक्चरिंग सेगमेंट में Audi के बाद अब Mercedes ने भी अपने कई मॉडल्स की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। इसके अलावा टाटा मोटर्स, मारुति, हुंडई समेत कई कार कंपनियों ने दाम बढ़ाने ऐलान कर दिया है। 

इन कारणों से बढ़ी कीमत

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कच्चे माल, जिंस और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत को आंशिक रूप से कम करने के लिए ये बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया है। कंपनी ने बताया कि नए साल यानी एक जनवरी से भारत में चुनिंदा मॉडल की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी।

इन मॉडल पर इतनी बढ़ेगी कीमत

कीमतों में बढ़ोतरी C-Class के लिए 60,000 रुपए से लेकर GLS SUV के लिए 2.6 लाख रुपए और ‘टॉप-एंड’ आयातित Mercedes-Maybach S 680 के लिए 3.4 लाख रुपए तक होगी। मर्सिडीज-बेंज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा कि बढ़ती लागत की भरपाई करने और लाभदायक कारोबारी संचालन तथा मूल्य स्थिति को बनाए रखने के लिए चुनिंदा मॉडल की कीमतें मामूली रूप से बढ़ाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हम इस वृद्धि का अधिकतर भार खुद उठाएंगे लेकिन इसका कुछ भार बाजार पर भी डाला जाएगा। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ए-क्लास सेडान से लेकर एसयूवी जी63 एएमजी तक बेचती है। कंपनी के विभिन्न मॉडल की कीमत 46 लाख रुपए से 3.4 करोड़ रुपए तक है।

Audi ने भी बढ़ाई कीमतें

कंपनी ने 1 जनवरी 2024 से अपनी सभी कार की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि नए साल से ऑडी की सभी कार के प्राइस में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। ये नई कीमत 1 जनवरी 2024 से ही लागू हो जाएगी। ऑडी ने कच्चे माल की मांग और परिचालन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वह अगले साल जनवरी से भारत में अपने वाहनों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!