Delhi Sarafa Bazar: चांदी 3,800 रुपए महंगी, सोना भी हुआ महंगा, विशेषज्ञों ने बताई कीमतों में तेजी की वजह

Edited By Updated: 11 Apr, 2026 10:26 AM

silver rises 3 800 gold also becomes more expensive

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 3,800 रुपए बढ़कर 2.47 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और डॉलर में कमजोर रुख के बीच सर्राफा कीमतों...

बिजनेस डेस्कः राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 3,800 रुपए बढ़कर 2.47 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और डॉलर में कमजोर रुख के बीच सर्राफा कीमतों में तेजी देखी गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 3,800 रुपए यानी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 2,47,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। 

बृहस्पतिवार को इसमें गिरावट आई थी और यह 2,43,200 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 400 रुपए बढ़कर 1,55,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,54,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। इस तेजी के साथ कीमती धातुओं के लिए यह एक मजबूत सप्ताह साबित हुआ जिसमें चांदी 10,000 रुपए यानी 4.2 प्रतिशत बढ़ी और सोना 3,800 रुपए यानी 2.51 प्रतिशत चढ़ा। 

ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा, ''ईरान संघर्ष पर सतर्क रूख और केन्द्रीय बैंक की लगातार खरीदारी से सर्राफा कीमतों में सुधार हुआ है।'' वैश्विक स्तर पर भी सर्राफा कीमतों में तेजी रही। हाजिर सोना 11.52 डॉलर यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 4,777.17 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 75.91 डॉलर प्रति औंस पर रही।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जिगर त्रिवेदी ने कहा, ''अमेरिका-ईरान युद्धविराम से तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई और महंगाई और संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी की चिंता कम होने से सोना 4,700 डॉलर प्रति औंस से ऊपर स्थिर रहा और लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की राह पर बना रहा।'' उन्होंने कहा कि संकट के दौरान सबसे बड़ा सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली परिसंपत्ति बनकर उभरे - डॉलर के नरम होने से सर्राफा में कारोबारी को और समर्थन मिला।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!