Edited By Anu Malhotra,Updated: 09 Apr, 2026 02:44 PM

8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक शानदार तोहफा दिया है। संचार मंत्रालय के डाक विभाग (Department of Posts) ने Children Education Allowance (CEA) के नियमों में बदलाव करते हुए भत्ते की राशि बढ़ा दी है। अब...
नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक शानदार तोहफा दिया है। संचार मंत्रालय के डाक विभाग (Department of Posts) ने Children Education Allowance (CEA) के नियमों में बदलाव करते हुए भत्ते की राशि बढ़ा दी है। अब कर्मचारियों को अपने बच्चों की शिक्षा और हॉस्टल के खर्च के लिए पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी।
अब कितनी मिलेगी रकम? (New Allowance Structure)
सरकार ने इस भत्ते को फिक्स कर दिया है, यानी आपका खर्च चाहे कम हुआ हो या ज्यादा, आपको निर्धारित राशि पूरी मिलेगी:
चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (CEA): अब हर महीने प्रति बच्चा ₹2,812.50 मिलेंगे।
हॉस्टल सब्सिडी (Hostel Subsidy): अगर बच्चा हॉस्टल में रहकर पढ़ रहा है, तो सरकार हर महीने ₹8,437.50 की सहायता देगी।
DA बढ़ते ही अपने आप बढ़ जाएगा पैसा
सबसे खास बात यह है कि इस भत्ते को महंगाई भत्ते (DA) से लिंक कर दिया गया है। जैसे ही DA 50% की सीमा को पार करेगा, शिक्षा भत्ते में भी 25% की ऑटोमैटिक बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे बढ़ती महंगाई के दौर में अभिभावकों पर पढ़ाई का बोझ कम होगा।
नई शिक्षा नीति (NEP 2020) का फायदा
सरकार ने नियमों को आधुनिक बनाते हुए नर्सरी, LKG और UKG जैसी प्री-स्कूल कक्षाओं को भी इसमें शामिल किया है। यदि नई शिक्षा नीति के बदलावों के कारण बच्चे को कोई कक्षा दोबारा पढ़नी पड़ती है, तो सरकार उसके लिए भी विशेष छूट और क्लेम की सुविधा दे रही है।
क्लेम करने की मुख्य शर्तें
दो बच्चों तक सीमित: यह लाभ केवल दो बड़े बच्चों की शिक्षा के लिए ही मिलेगा।
पति-पत्नी दोनों सरकारी जॉब में: अगर दोनों सरकारी कर्मचारी हैं, तो केवल एक ही व्यक्ति इस भत्ते का दावा कर सकता है।
सालाना क्लेम: रिइम्बर्समेंट का दावा साल में एक बार, वित्तीय वर्ष (Financial Year) खत्म होने के बाद ही किया जा सकेगा।
नए नियमों के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी छुट्टी (Leave) पर है या सस्पेंड (Suspension) चल रहा है, तब भी उसे यह भत्ता मिलता रहेगा। यहां तक कि रिटायरमेंट या सेवा से हटाए जाने की स्थिति में भी उस शैक्षणिक सत्र (Academic Session) के अंत तक पैसा दिया जाएगा।
जरूरी Documents
क्लेम की प्रक्रिया को बहुत आसान रखा गया है। आपको केवल स्कूल के प्रिंसिपल का एक सर्टिफिकेट देना होगा, जो यह साबित करे कि बच्चा पिछले साल उस स्कूल में पढ़ा है। हॉस्टल सब्सिडी के लिए रहने और खाने के खर्च का विवरण वाला सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।