Gold Price Today: पंजाब में सोने-चांदी की कीमतों को लेकर नया Update, यहां जानें आज का Rate

Edited By Updated: 30 Nov, 2024 11:37 AM

new on gold and silver prices in punjab

पंजाब में आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि चांदी की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार शनिवार (30 नवंबर) को 24 कैरट सोने की कीमत  78,900 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में...

बिजनेस डेस्कः पंजाब में आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि चांदी की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार शनिवार (30 नवंबर) को 24 कैरट सोने की कीमत  78,900 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 73,380 है। बात करें चांदी की तो चांदी आज 92,700 रुपए किलोग्राम पर है जबकि इससे पहले 92,800 पर थी। 

विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली बढ़ने से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपए की तेजी के साथ 79,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। चांदी की कीमत भी 1,300 रुपए उछलकर 92,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि बृहस्पतिवार को चांदी 4,900 रुपए टूटकर 90,900 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपए बढ़कर 79,000 रुपए के स्तर पर पहुंच गया जो बृहस्पतिवार को 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Missed call करके करें Check

आप Missed call के जरिए Gold और Silver का दाम आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!