Gold-Silver Down: 2 दिन में ₹8000 टूटा चांदी का भाव, जानें All Time High से सोना कितना हुआ सस्ता

Edited By Updated: 05 May, 2026 04:26 PM

gold and silver prices decline silver drops 8 000 in two days

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इस सप्ताह के शुरुआती दो कारोबारी दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। दो कारोबारी दिनों में चांदी वायदा लगभग ₹8,000 प्रति किलो तक टूट चुकी है, जबकि सोना भी थोड़ी कमजोरी के साथ नीचे फिसला है। पीली धातु...

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इस सप्ताह के शुरुआती दो कारोबारी दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। दो कारोबारी दिनों में चांदी वायदा लगभग ₹8,000 प्रति किलो तक टूट चुकी है, जबकि सोना भी थोड़ी कमजोरी के साथ नीचे फिसला है। पीली धातु अपने हाई लेवल से 53000 रुपए से ज्यादा सस्ता चल रहा है।

चांदी में भारी गिरावट

MCX पर चांदी का वायदा भाव पिछले दो कारोबारी दिनों में 8,000 रुपए से अधिक टूट चुका है। मंगलवार को भी बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 3 जुलाई एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 2,42,907 रुपए प्रति किलोग्राम तक आ गई। 1 मई को इसका भाव 2,50,937 रुपए था यानी इस दौरान 8,030 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है।

अगर इसके रिकॉर्ड हाई से तुलना करें तो जनवरी में चांदी ने 4,57,328 रुपए प्रति किलो का स्तर छुआ था। इस हिसाब से अब तक यह करीब 2,14,421 रुपए प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

सोने में भी नरमी का रुख

सोने के दामों में भी गिरावट का असर देखने को मिला है। MCX पर 5 जून एक्सपायरी वाला सोना मंगलवार को 1,49,228 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। पिछले दो दिनों में इसमें लगभग 2,124 रुपए की गिरावट आई है।

जनवरी में सोने ने 2,02,984 रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। वर्तमान में यह अपने हाई से करीब 53,756 रुपए सस्ता चल रहा है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!