हीरो मोटर्स का IPO 16 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 79-84 रुपए प्रति शेयर

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 10:52 AM

hero motors ipo to open on september 16 price band set

वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अपने 1000 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 79-84 रुपए प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा

नई दिल्लीः वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अपने 1000 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 79-84 रुपए प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ 600 करोड़ रुपए के नए शेयर और करीब 400 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। 

नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि में से 190 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के भुगतान या पूर्व भुगतान में किया जाएगा। वहीं 200 करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित कंपनी की इकाई में क्षमता विस्तार के लिए जरूरी उपकरण खरीदने में लगाए जाएंगे। शेष राशि का रणनीतिक पहलों और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए रखी जाएगी। हीरो मोटर्स के शेयर के 23 सितंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!