पतंजलि फूड्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 86% बढ़कर 335.73 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 04:05 PM

patanjali foods  net profit rose 86 to rs 335 73 crore

पतंजलि फूड्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 86 प्रतिशत बढ़कर 335.73 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 180.35 करोड़ रुपए रहा था। पतंजलि फूड्स

नई दिल्लीः पतंजलि फूड्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 86 प्रतिशत बढ़कर 335.73 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 180.35 करोड़ रुपए रहा था। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,341.89 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,779 करोड़ रुपए थी। 

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को खाद्य तेल कारोबार से 8,504 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई, जबकि रोजमर्रा के सामान बनाने वाले (एफएमसीजी) कारोबार से आय 2,937.74 करोड़ रुपए रही। 

पतंजलि फूड्स की स्थापना 1986 में हुई। यह देश की प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों में शामिल है। कंपनी खाद्य तेल, एफएमसीजी और पवन ऊर्जा उत्पादन क्षेत्रों में कारोबार करती है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,814.47 करोड़ रुपए रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,300.70 करोड़ रुपए था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!