रेडिसन ने जुलाई में 10 नए होटलों पर किए समझौते, सात राज्यों में बढ़ाई मौजूदगी

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 02:06 PM

radisson signs agreements for 10 new hotels in july expands presence

आतिथ्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेडिसन होटल ग्रुप ने भारत में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए जुलाई के दूसरे सप्ताह में 10 नए होटलों के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन नए होटलों के जुड़ने से देश के सात राज्यों में समूह की स्थिति और मजबूत होगी।...

नई दिल्लीः आतिथ्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेडिसन होटल ग्रुप ने भारत में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए जुलाई के दूसरे सप्ताह में 10 नए होटलों के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन नए होटलों के जुड़ने से देश के सात राज्यों में समूह की स्थिति और मजबूत होगी। ग्रुप ने सोमवार को बयान में बताया कि ये 10 नए होटल उसके ब्रांड रेडिसन ब्लू, रेडिसन, पार्क इन बाय रेडिसन, रेडिसन इंडिविजुअल्स प्रीमियर, पार्क इन एंड सूट्स बाय रेडिसन और रेडिसन इंडिविजुअल्स रिट्रीट्स के तहत संचालित किए जाएंगे। 

इन समझौतों के तहत ग्रुप ने प्रमुख तीर्थ और धार्मिक स्थलों के बाजारों में कई नए होटलों को शामिल किया है। इनमें आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 'रेडिसन होटल', उत्तर प्रदेश के मथुरा में 'पार्क इन एंड सुइट्स बाय रेडिसन' और आंध्र प्रदेश के कडप्पा हवाई अड्डे के पास 'पार्क इन एंड सुइट्स बाय रेडिसन' शामिल हैं। इसके अलावा, ग्रुप की योजना देश की प्रौद्योगिकी राजधानी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बेंगलुरु में भी अपनी उपस्थिति को और बढ़ाने की है। बेंगलुरु में ग्रुप के सात होटल संचालित हैं और पांच अन्य होटल विकास के चरण में हैं। 

बेंगलुरु के लिए हाल ही में हस्ताक्षरित संपत्तियों में 'रेडिसन ब्लू रिजॉर्ट एंड स्पा बेंगलुरु', 'पार्क इन बाय रेडिसन इलेक्ट्रॉनिक सिटी' और रेडिसन इंडिविजुअल्स प्रीमियर के तहत 'लैविश होटल बेंगलुरु' शामिल हैं। नए करारों में ग्रुप ने जवाई (राजस्थान) में 'रेडिसन ब्लू रिजॉर्ट एंड स्पा', वडोदरा (गुजरात) में 'रेडिसन ब्लू होटल एंड स्पा' और ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के पास महाराष्ट्र में रेडिसन इंडिविजुअल्स रिट्रीट्स के तहत 'जंगल होम रिजॉर्ट ताडोबा' के साथ भी समझौते किए हैं।

रेडिसन होटल ग्रुप के दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) निखिल शर्मा ने कहा, "ये 10 करार हमारी स्पष्ट रणनीति को दर्शाते हैं। इसके तहत हम महत्वपूर्ण बाजारों में अपने प्रीमियम होटल ब्रांडों का विस्तार कर रहे हैं।"  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!