Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Apr, 2026 01:58 PM

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। RBL Bank और दुबई के बड़े बैंक Emirates NBD के बीच प्रस्तावित डील को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से मंजूरी मिल गई है, जिससे इस बहुप्रतीक्षित सौदे का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही मार्केट...
बिजनेस डेस्कः भारतीय बैंकिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। RBL Bank और दुबई के बड़े बैंक Emirates NBD के बीच प्रस्तावित डील को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से मंजूरी मिल गई है, जिससे इस बहुप्रतीक्षित सौदे का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही मार्केट रेगुलेटर सेबी से भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस फैसले के बाद अगले हफ्ते शेयर बाजार में हलचल बढ़ सकती है।
करीब ₹26,850 करोड़ की इस डील के तहत Emirates NBD, RBL Bank में लगभग 60% हिस्सेदारी खरीदेगा। खास बात ये है कि यह किसी भी विदेशी बैंक द्वारा भारतीय बैंक को खरीदने का अब तक का सबसे बड़ा सौदा होगा। यह निवेश प्रेफरेंशियल इक्विटी के जरिए किया जाएगा, जिसमें नए शेयर ₹280 प्रति शेयर के भाव पर जारी होंगे।
डील का अगला चरण
अब इस सौदे पर RBL Bank के बोर्ड की मुहर बाकी है। बोर्ड की बैठक के बाद इस डील को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। यह डील पहली बार अक्टूबर 2025 में सामने आई थी और अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।
ग्राहकों के लिए क्या मतलब?
अगर आप RBL Bank के ग्राहक हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
- आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा
- RBI पहले ही डील को मंजूरी दे चुका है
- विदेशी निवेश से बैंक की टेक्नोलॉजी और सर्विस बेहतर हो सकती है
निवेशकों के लिए अहम संकेत
₹280 प्रति शेयर: यह वैल्यू बड़े निवेशक के भरोसे को दिखाता है
60% हिस्सेदारी: Emirates NBD को बैंक पर कंट्रोल मिलेगा
Dilution का असर: नए शेयर जारी होने से मौजूदा हिस्सेदारी थोड़ी घट सकती है