RBL बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा तीन गुना बढ़कर 230 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 06:27 PM

rbl bank s q4 profit triples to 230 crore

आरबीएल बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक बढ़कर 230 करोड़ रुपए रहा। निजी क्षेत्र के इस बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 69 करोड़ रुपए था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में...

मुंबईः आरबीएल बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक बढ़कर 230 करोड़ रुपए रहा। निजी क्षेत्र के इस बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 69 करोड़ रुपए था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 822 करोड़ रुपए रहा। एक बयान के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सात प्रतिशत बढ़कर 1,671 करोड़ रुपए हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में 1,563 करोड़ रुपए थी। 

हालांकि, बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) घटकर 4.41 प्रतिशत रह गया, जो एक वर्ष पहले 4.89 प्रतिशत और अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में 4.63 प्रतिशत था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान प्रावधान 14 प्रतिशत घटकर 678 करोड़ रुपए रह गए, जिससे परिचालन लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 955 करोड़ रुपए रहा। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक ने ऋण पोर्टफोलियो में सुधार दर्ज किया।

सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात मार्च 2026 के अंत तक घटकर 1.18 प्रतिशत रह गया, जो एक वर्ष पहले 2.60 प्रतिशत था। भविष्य की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर सुब्रमण्यम कुमार ने कहा कि अनुकूल आर्थिक परिस्थितियों के साथ चालू वित्त वर्ष में वृद्धि की रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!