Hotel Hilton! जहां चलीं ट्रंप की डिनर पार्टी में गोलियां, जानिए यहां एक रात का किराया कितना और इसकी खासियत?

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 01:22 PM

know what is the rent of hotel hilton for one night

वॉशिंगटन का मशहूर 'हिल्टन होटल' इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 'व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर' के दौरान यहां हुई गोलीबारी ने सुरक्षा पर तो सवाल खड़े किए ही हैं साथ ही लोगों की दिलचस्पी इस आलीशान होटल को लेकर भी बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि इस...

Washington Hilton Firing : वॉशिंगटन का मशहूर 'हिल्टन होटल' इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 'व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर' के दौरान यहां हुई गोलीबारी ने सुरक्षा पर तो सवाल खड़े किए ही हैं साथ ही लोगों की दिलचस्पी इस आलीशान होटल को लेकर भी बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि इस ऐतिहासिक होटल में एक रात गुजारने का किराया कितना है और इसकी खासियत क्या है? वाशिंगटन हिल्टन में रुकना हर किसी के बस की बात नहीं है।

PunjabKesari

यहां के कमरों का किराया मांग और सीजन के हिसाब से बदलता रहता है। सामान्यतः यहां एक रात रुकने का खर्च $300 से $400 के बीच आता है जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹25,000 से ₹33,000 के करीब बैठता है। जब भीड़ कम होती है तो किराया घटकर $121 (करीब ₹10,000) तक भी आ जाता है। वहीं कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर जैसे बड़े आयोजनों के वक्त किराया $344 (₹28,000 से ज्यादा) के पार पहुंच जाता है।

यह भी पढ़ें: Goodbye Raghu Rai: नहीं रहे दुनिया के दिग्गज फोटो Journalist रघु राय, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सिर्फ कमरे का किराया ही काफी नहीं!

सिर्फ कमरे का किराया ही काफी नहीं है। बिल में टैक्स के अलावा एक 'डेली डेस्टिनेशन चार्ज' भी जुड़ता है। इसके कारण आपके कुल बिल में ₹4,000 से ₹5,000 की अतिरिक्त बढ़ोतरी हो जाती है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: Delhi Airport के रनवे पर मची चीख-पुकार: स्विस एयर के विमान के इंजन में लगी आग, 232 यात्री थे सवार, देखें Video

जानिए क्या है इस होटल की खासियत?

यह सिर्फ एक 4-स्टार प्रॉपर्टी नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। 1965 में खुले इस होटल को मशहूर आर्किटेक्ट विलियम बी. टैबलर ने डिजाइन किया था। इसका 'डबल आर्क' आकार इसे दुनिया के अन्य होटलों से अलग बनाता है। इसके साथ ही यहां का 30,000 वर्ग फीट का विशाल बॉलरूम बिना किसी खंभे के बना है जो वॉशिंगटन के सबसे बड़े हॉल में गिना जाता है।

PunjabKesari

यही वजह है कि यहां राष्ट्रपतियों और वैश्विक नेताओं के बड़े कार्यक्रम होते हैं। वहीं यहां जिम, स्विमिंग पूल और 'पेट फ्रेंडली' कमरों जैसी तमाम लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पिछले कई दशकों से यह होटल दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं का ठिकाना रहा है। यहां की सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है लेकिन ताजा फायरिंग की घटना ने इस ऐतिहासिक इमारत के नाम के साथ एक नया विवाद जोड़ दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!