Gold Jewelry खीरदने वालों को राहत, 15 September को गिर गए सोने के भाव

Edited By Updated: 15 Sep, 2025 10:12 AM

relief for those who buy gold jewellery gold prices fell on 15 september

सप्ताह के पहले दिन गोल्ड खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिली है। आज (15 सितंबर) सोने की कीमत में गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 0.07 फीसदी लुढ़क कर 1,09,289 रुपए, जबकि चांदी का भाव 0.08 फीसदी बढ़ कर 1,28,935 रुपए के करीब कारोबार...

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले दिन गोल्ड खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिली है। आज (15 सितंबर) सोने की कीमत में गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 0.07 फीसदी लुढ़क कर 1,09,289 रुपए, जबकि चांदी का भाव 0.08 फीसदी बढ़ कर 1,28,935 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई Comex पर सोना 3,6780.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,686.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,679.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के भाव ने 3,715 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 42.72 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 42.83 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 42.71 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!