खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में मामूली बढ़कर 4.45%

Edited By Updated: 12 Aug, 2026 04:40 PM

retail inflation rises marginally to 4 45 percent in july

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जून में 4.38 प्रतिशत के स्तर पर थी।

नई दिल्लीः खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जून में 4.38 प्रतिशत के स्तर पर थी। 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में खाद्य महंगाई बढ़कर 5.52 प्रतिशत हो गई जो इससे पिछले महीने 5.32 प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को खुदरा मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में महंगाई संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए नीतिगत दर रेपो को यथावत रखा था। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!