रुपया 76 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74 रुपया प्रति डॉलर से नीचे पहुंचा

Edited By Updated: 17 Jun, 2021 09:03 PM

rupee falls 76 paise below 74 per dollar

रुपये में बृहस्पतिवार को भी गिरावट जारी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से कहीं पहले ब्याज दर में वृद्धि किये जाने के संकेत देने के बाद विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 76 पैसे की बड़ी गिरावट...

बिजनेस डेस्क: रुपये में बृहस्पतिवार को भी गिरावट जारी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से कहीं पहले ब्याज दर में वृद्धि किये जाने के संकेत देने के बाद विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 76 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74 रुपये के स्तर से नीचे चला गया। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.65 पर कमजोर खुला।

कारोबार के दौरान इसमें और गिरावट आई तथा अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 76 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ प्रति डालर 74.08 (अस्थायी) पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 73.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये में 73.57 के उच्च स्तर और 74.08 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ हुई। बृहस्पतिवार तक के पिछले आठ कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 128 पैसे की गिरावट आ चुकी है।

इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.60 प्रतिशत बढ़कर 91.67 हो गया। ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.48 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया। शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 870.29 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!