Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी, आज इतना हुआ मजबूत

Edited By Updated: 15 Apr, 2026 10:37 AM

rupee strengthens by 20 paise to 93 15 against the dollar early trade

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.15 पर पहुंच गया। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के फिर से शुरू होने की उम्मीदों के बीच घरेलू मद्रा को थोड़ा समर्थन मिला। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी मुद्रा के...

बिजनेस डेस्कः रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.15 पर पहुंच गया। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के फिर से शुरू होने की उम्मीदों के बीच घरेलू मद्रा को थोड़ा समर्थन मिला। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख ने भी रुपए को बल दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.19 पर खुला। शुरुआती कारोबार में चढ़कर 93.15 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे अधिक है। 

रुपया सोमवार को 52 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.35 पर बंद हुआ था। बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.4 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 97.95 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सुबह के कारोबार में भारी उछाल देखने को मिला।

सेंसेक्स 1162.04 अंक या 1.51 प्रतिशत चढ़कर 78,009.61 अंक पर जबकि निफ्टी 348.65 अंक या 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,191.30 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.33 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,983.18 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!