Rupee Rises: भारतीय करेंसी में मजबूती, डॉलर के मुकाबले आज इतनी आई रुपए में तेजी

Edited By Updated: 28 Jul, 2026 10:18 AM

rupee strengthens by 35 paise to 95 64 against the dollar in early trade

रुपया शुरुआती कारोबार में 35 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.64 पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मंगलवार को भी रुपए में तेजी का सिलसिला जारी रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी...

बिजनेस डेस्कः रुपया शुरुआती कारोबार में 35 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.64 पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मंगलवार को भी रुपए में तेजी का सिलसिला जारी रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.75 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में डॉलर के मुकाबले 95.64 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 35 पैसे की बढ़त दर्शाता है। 

रुपया सोमवार को 54 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.99 पर बंद हुआ था। इससे पहले शुक्रवार को भी इसमें 20 पैसे की मजबूती आई थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.31 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 14.66 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,850.44 अंक पर और एनएसई निफ्टी 27.10 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 24,023.45 अंक पर रहा। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.10 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,688.23 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!