Indian Currency: रुपए में 12 साल की सबसे बड़ी उछाल, गिरती करेंसी को कहां से मिला स्पोर्ट?

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 06:02 PM

rupee witnesses its biggest surge in 12 years

हालिया गिरावट के बाद भारतीय रुपए में जोरदार वापसी देखने को मिली है। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 2% मजबूत होकर 92.94 पर पहुंच गया, जो सितंबर 2013 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है। पिछले हफ्ते रुपए ने कमजोरी दिखाते हुए 95 के...

बिजनेस डेस्कः हालिया गिरावट के बाद भारतीय रुपए में जोरदार वापसी देखने को मिली है। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 2% मजबूत होकर 92.94 पर पहुंच गया, जो सितंबर 2013 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है। पिछले हफ्ते रुपए ने कमजोरी दिखाते हुए 95 के पार का स्तर छू लिया था, जबकि मार्च में इसमें करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई थी—जो पिछले 6 साल में एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट थी।

RBI के कदमों का असर

RBI ने रुपए में गिरावट को थामने के लिए कई अहम कदम उठाए, जिनका असर अब बाजार में दिख रहा है। 

  • अधिकृत डीलर बैंकों को नॉन-डिलीवेरेबल डेरिवेटिव (NDD) कॉन्ट्रैक्ट्स ऑफर करने पर रोक
  • रद्द किए गए फॉरेक्स डील्स को दोबारा बुक करने पर पाबंदी
  • ‘संबंधित पक्षों’ के साथ डेरिवेटिव सौदों पर प्रतिबंध

हालांकि, ग्राहकों की हेजिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिलीवेरेबल फॉरेक्स डेरिवेटिव की अनुमति जारी रखी गई है।

सख्ती से बढ़ा भरोसा

RBI की सख्ती से विदेशी मुद्रा बाजार में सट्टेबाजी पर लगाम लगी है, जिससे रुपये को मजबूती मिली। इससे पहले केंद्रीय बैंक ने बैंकों के लिए नेट ओपन पोजीशन पर 10 करोड़ डॉलर की सीमा भी तय की थी।
   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!