जल्द 25,000 रुपए की सीमा का कार्ड पेश करेगी SBI कार्ड्स

Edited By Updated: 11 Dec, 2016 05:21 PM

sbi  credit cards

नकदी संकट की वजह से पैदा हुए अवसर का लाभ उठाने को एस.बी.आई. कार्ड्स जल्द समाज के कमजोर तबके के लोगों के लिए 25,000 रुपए की सीमा या लिमिट वाला कार्ड पेश करेगा।

नई दिल्ली: नकदी संकट की वजह से पैदा हुए अवसर का लाभ उठाने को एस.बी.आई. कार्ड्स जल्द समाज के कमजोर तबके के लोगों के लिए 25,000 रुपए की सीमा या लिमिट वाला कार्ड पेश करेगा। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इस तरह के लोगों के पास भुगतान करने की क्षमता तो होती है लेकिन उनके पास कार्ड नहीं होता।   

एस.बी.आई. कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (एस.बी.आई. कार्ड्स) के मुख्य कार्यकारी विजय जसूजा ने कहा, ‘‘समाज के एेसे तबके जिनके पास क्रैडिट कार्ड लेने की क्षमता नहीं है लेकिन हमारी समझ के अनुसार आज सभी बैंक खातों में पैसा है। एेसे लोगों का यदि क्रेडिट इतिहास नहीं है तो भी हम उन्हें संरक्षित कार्ड दे सकते हैं। एेसे में 25,000 रुपए सीमा का क्रैडिट कार्ड किसी को भी बैंक जमा की सिक्योरिटी पर दिया जा सकता है।’’

जसूजा ने कहा कि समस्या यह नहीं है कि इन लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसा नहीं है। बल्कि उनके पास कार्ड नहीं है। एस.बी.आई. कार्ड्स उन्हें दो-तीन महीने में कार्ड उपलब्ध कराएगी। सरकार की नोटबंदी की घोषणा के बाद एस.बी.आई. कार्ड्स का कार्ड इस्तेमाल बढ़ा है। कंपनी को ग्राहकों की संख्या में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ौतरी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस कदम के बाद लेन-देन तथा संख्या दोनों के हिसाब से कार्ड का इस्तेमाल बढ़ा है। हमारी योजना एक साल में कार्ड की संख्या में 9-10 लाख वृद्धि की है लेकिन इस बदलाव के बाद हम कम से कम 20 से 25 अतिरिक्त ग्राहकों की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!