सेंसेक्स 52 अंक गिरकर 40818 पर, निफ्टी 28 प्वाइंट नीचे 12025 पर बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Jan, 2020 04:19 PM

share marker fell 52 points to 40818 nifty closed 28 points down at 12025

शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 51.73 अंक की गिरावट के साथ 40,817.74 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 393 प्वाइंट गिरकर 40,476.55 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 27.60 अंक नीचे 12,025.35 पर हुई।

मुंबईः शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 51.73 अंक की गिरावट के साथ 40,817.74 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 393 प्वाइंट गिरकर 40,476.55 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 27.60 अंक नीचे 12,025.35 पर हुई। इंट्रा-डे में 123 प्वाइंट गिरकर 11,929.60 का निचला स्तर छुआ था। कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने की वजह से एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी गई। कच्चे तेल के रेट में तेजी आई। इससे भारतीय बाजार प्रभावित हुआ।

एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स में गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 26 और निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में गिरावट आई। एसबीआई का शेयर 2% लुढ़क गया। बीपीसीएल में भी इतना ही नुकसान देखा गया। लार्सन एंड टूब्रो 1.6% और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.5% नीचे आ गया। एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स में नुकसान देखा गया। पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.2% गिरावट आ गई।

दूसरी ओर यस बैंक के शेयर में 3% उछाल आया। टीसीएस का शेयर 1% चढ़ा। टेक महिंद्रा में 0.8% और बजाज ऑटो में 0.4% तेजी देखी गई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!