श्रीराम प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 46% घटकर 11 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 13 Aug, 2026 01:49 PM

shriram properties  q1 net profit falls 46 to 11 crore

रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत घटकर 11.04 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 20.59 करोड़ रुपए था। कंपनी ने

नई दिल्लीः रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत घटकर 11.04 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 20.59 करोड़ रुपए था। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन अवधि में कुल आय मामूली बढ़कर 271.04 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 261.54 करोड़ रुपए थी। 

कंपनी के परिचालन खर्च और कर व्यय अप्रैल-जून तिमाही में बढ़े। इसके अलावा, संयुक्त उद्यम वाली परियोजनाओं में भी कंपनी को नुकसान हुआ। परिचालन प्रदर्शन के मोर्चे पर श्रीराम प्रॉपर्टीज की पहली तिमाही में बिक्री बुकिंग 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 484 करोड़ रुपये रही। श्रीराम प्रॉपर्टीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुरली एम. ने कहा, ''हमने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। चेन्नई और कोलकाता में हमारी नई परियोजनाओं को ग्राहकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।'' श्रीराम प्रॉपर्टीज की बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और कोलकाता में मौजूदगी है।  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!