स्मार्टफोन 30 अरब डॉलर के साथ देश का अग्रणी निर्यात खंड बनाः वैष्णव

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 04:03 PM

smartphones have become the country s leading export segment

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2025 में देश में बने 30 अरब डॉलर मूल्य के स्मार्टफोन निर्यात किए गए और अब स्मार्टफोन भारत का शीर्ष निर्यात खंड बन चुका है। वैष्णव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह

नई दिल्लीः इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2025 में देश में बने 30 अरब डॉलर मूल्य के स्मार्टफोन निर्यात किए गए और अब स्मार्टफोन भारत का शीर्ष निर्यात खंड बन चुका है। वैष्णव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत अब 'दुनिया का स्मार्टफोन विनिर्माण केंद्र' बनता जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-दिसंबर, 2025 के दौरान देश का स्मार्टफोन निर्यात 30 अरब डॉलर रहा। देश में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान करीब 5.5 लाख करोड़ रुपए (करीब 60 अरब डॉलर) के मोबाइल फोन का उत्पादन हुआ, जबकि इस दौरान निर्यात करीब दो लाख करोड़ रुपये (लगभग 22 अरब डॉलर) का रहा।

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र का कुल निर्यात वर्ष 2025 में चार लाख करोड़ रुपए (करीब 44 अरब डॉलर) के पार पहुंच गया है। इस वर्ष चार सेमीकंडक्टर संयंत्रों द्वारा उत्पादन शुरू करने के बाद इसमें और वृद्धि होने की उम्मीद है। बाजार शोध संस्था काउंटरपॉइंट रिसर्च के सह-संस्थापक और शोध उपाध्यक्ष नील शाह ने कहा कि एप्पल ने चीन पर अमेरिकी शुल्क लगने के बाद भारत में विनिर्माण बढ़ाकर देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है। शाह ने कहा, ''भारत में 2025 में लगभग 30 करोड़ मोबाइल फोन का उत्पादन होने का अनुमान है और हर चार में से एक स्मार्टफोन को निर्यात किया गया।'' उच्च औसत विक्रय मूल्य (एएसपी) वाले अमेरिकी बाजार में एप्पल, सैमसंग और मोटोरोला की मजबूत मांग ने निर्यात मूल्य को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचाया। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के मुताबिक, 2025 की तीसरी तिमाही में एप्पल ने घरेलू बाजार में 50 लाख आईफोन की आपूर्ति की, जो किसी भी तिमाही का उच्चतम स्तर है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!