2 मार्च तक पंजाब में होगी बारिश या नहीं, पढ़ें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 05:56 PM

punjab weather rain prediction

इस बदलते मौसम के दौरान लोगों को सेहत संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब और चंडीगढ़ में रोजाना तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है और मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने जानकारी सांझा करते हुए बताया 2 मार्च तक मौसम साफ रहेगा और बारिश को कोई आसार नहीं है। इसके साथ ही पंजाब के कई जिलों में सुबह-शाम के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। जिस कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है और राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस बदलते मौसम के दौरान लोगों को सेहत संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। फरवरी के माह में ही तापमान बढ़ने लगा है और पंजाब में बारिश भी नहीं हुई है। इससे आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं जिस कारण लोगों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!