Elon Musk रचेंगे नया इतिहास, ट्रिलियन डॉलर क्लब में एंट्री की तैयारी! अब कितनी है नेटवर्थ

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 12:52 PM

elon musk make history preparing to enter trillion dollar club

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Elon Musk की कुल संपत्ति फरवरी 2026 में 850 अरब डॉलर तक पहुंच गई है और उम्मीद है कि वो ट्रिलियन डॉलर क्लब में जल्द एंट्री करेंगे। Forbes की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने...

बिजनेस डेस्कः दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Elon Musk की कुल संपत्ति फरवरी 2026 में 850 अरब डॉलर तक पहुंच गई है और उम्मीद है कि वो ट्रिलियन डॉलर क्लब में जल्द एंट्री करेंगे। Forbes की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पहली बार 800 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

स्पेसएक्स–xAI डील से बड़ा उछाल

मस्क की संपत्ति में हालिया तेजी की बड़ी वजह SpaceX और xAI के बीच हुई डील है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स ने xAI का अधिग्रहण किया है, जिसके बाद संयुक्त कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है। इसमें स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 1 ट्रिलियन डॉलर और xAI की 250 अरब डॉलर बताई गई है।

मस्क की इस मर्ज्ड कंपनी में करीब 43% हिस्सेदारी है, जिसकी अनुमानित वैल्यू 542 अरब डॉलर से अधिक है। इस सौदे से उनकी कुल संपत्ति में करीब 84 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अब उनकी दौलत का लगभग दो-तिहाई हिस्सा स्पेसएक्स से जुड़ा है।

टॉप अमीरों से कितने आगे?

मस्क की कुल संपत्ति अब दुनिया के अन्य दिग्गज अरबपतियों से काफी आगे निकल चुकी है। Larry Page की संपत्ति 251 अरब डॉलर, Sergey Brin की 231 अरब डॉलर और Mark Zuckerberg की 219 अरब डॉलर बताई गई है। इन तीनों की संयुक्त संपत्ति भी मस्क से कम है।

दौलत का तेज सफर

एलन मस्क की संपत्ति में पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त तेजी आई है।

  • 2021 में वे 300 अरब डॉलर के पार पहुंचे
  • 2024 के अंत तक 400 अरब डॉलर
  • 2025 में 500, 600 और फिर 700 अरब डॉलर
  • फरवरी 2026 में 850 अरब डॉलर

मस्क की कमाई का बड़ा हिस्सा स्पेसएक्स और xAI से आ रहा है, जबकि Tesla में उनकी करीब 12% हिस्सेदारी है। xAI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स (जैसे ग्रोक) पर काम कर रही है, जबकि स्पेसएक्स अंतरिक्ष तकनीक और रॉकेट लॉन्च में अग्रणी कंपनी है।

ट्रिलियनेयर बनने की राह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेडिक्शन मार्केट्स में बड़ी संख्या में लोग मानते हैं कि मस्क 2026 या 2027 तक दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (1000 अरब डॉलर) बन सकते हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा शेयरों में है, नकद में नहीं — यही वजह है कि वे खुद को “कैश पुअर” भी कह चुके हैं।

स्पेस टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक वाहन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे सेक्टर में बढ़ती वैल्यूएशन के चलते मस्क की संपत्ति में और उछाल की संभावना जताई जा रही है। यदि यही रफ्तार जारी रही, तो ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा ज्यादा दूर नहीं माना जा रहा।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!