Apple को लगा बड़ा झटका, एक दिन में साफ हो गए कंपनी के 18,276 अरब रुपए

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 02:14 PM

apple suffered a major setback wiping out 18 276 billion in one day

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple को गुरुवार को बड़ा झटका लगा, जब उसके शेयरों में करीब 5% की तेज गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्यू में लगभग 202 अरब डॉलर (करीब 18,276 अरब रुपए) की कमी आ गई। साल 2026 में यह कंपनी के लिए अब तक का...

बिजनेस डेस्कः दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple को गुरुवार को बड़ा झटका लगा, जब उसके शेयरों में करीब 5% की तेज गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्यू में लगभग 202 अरब डॉलर (करीब 18,276 अरब रुपए) की कमी आ गई। साल 2026 में यह कंपनी के लिए अब तक का सबसे खराब कारोबारी दिन माना जा रहा है, जिससे पूरे टेक सेक्टर में हलचल तेज हो गई है।

मार्केट डेटा के अनुसार, इस गिरावट के बाद पिछले एक साल में शेयरों में हुई अधिकांश बढ़त लगभग खत्म हो गई है। अप्रैल 2025 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है और कंपनी के इतिहास में एक दिन की दूसरी सबसे बड़ी वैल्यू लॉस के रूप में देखी जा रही है। इससे पहले 3 अप्रैल 2025 को टैरिफ से जुड़ी घोषणाओं के बाद कंपनी को 311 अरब डॉलर का झटका लगा था।

गिरावट की वजह

गिरावट की प्रमुख वजह कंपनी के वॉयस असिस्टेंट अपडेट में देरी की खबरें बनीं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच नए फीचर्स को लेकर निवेशकों की उम्मीदें काफी ऊंची थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Google के एडवांस एआई मॉडल से जुड़े फीचर्स पर काम कर रही है लेकिन अपडेट चरणबद्ध तरीके से जारी हो सकता है। हालांकि कंपनी का कहना है कि उसकी योजनाएं तय समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ रही हैं।

इसी बीच कंपनी के न्यूज प्लेटफॉर्म पर बढ़ती रेगुलेटरी जांच ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। Federal Trade Commission के चेयरमैन Andrew Ferguson ने CEO Tim Cook से ऐप की नीतियों और कंटेंट मॉडरेशन पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है।

हालांकि दबाव के बावजूद कंपनी का बिजनेस प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। हालिया तिमाही नतीजों में अच्छा मुनाफा दर्ज किया गया और कंपनी ने स्मार्टफोन बाजार में Samsung को पीछे छोड़ते हुए टॉप सेलिंग ब्रांड का दर्जा भी हासिल किया है। प्रीमियम सेगमेंट में सीमित मॉडल लॉन्च करने के बावजूद इसकी मांग मजबूत बनी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!