मजबूत आवास मांग के कारण सोभा लिमिटेड की बिक्री बुकिंग दूसरी तिमाही में 61% बढ़ी

Edited By Updated: 04 Oct, 2025 04:24 PM

sobha limited s sales bookings increased 61 in second quarter

आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के कारण चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड की बिक्री बुकिंग 61 प्रतिशत बढ़कर 1,902.6 करोड़ रुपए हो गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी की बिक्री 1,178.5 करोड़ रुपए थी।

नई दिल्लीः आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के कारण चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड की बिक्री बुकिंग 61 प्रतिशत बढ़कर 1,902.6 करोड़ रुपए हो गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी की बिक्री 1,178.5 करोड़ रुपए थी।

शेयर बाजार को दी जानकारी में सोभा लिमिटेड ने बताया कि कंपनी ने इस वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान 13,648 रुपए प्रति वर्ग फुट की औसत कीमत पर 13.94 लाख वर्ग फुट क्षेत्र बेचा। बेंगलुरु ने तिमाही बिक्री में 69.7 प्रतिशत का योगदान दिया, जिसका मूल्य 1,326.4 करोड़ रुपए था। यह बढ़ोतरी सोभा टाउन पार्क परियोजना में बिक्री की तेजी के कारण हुई। दिल्ली-एनसीआर ने तिमाही बिक्री में 309.7 करोड़ रुपए का योगदान दिया, जबकि केरल क्षेत्र की बिक्री 184.8 करोड़ रुपए रही। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!