शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 809 उछलकर 81,765 के स्तर पर

Edited By Updated: 05 Dec, 2024 03:36 PM

stock market rises bse rises by 650 points to reach 81 608 level

शेयर बाजार में आज दिनभर तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स आज यानी 5 दिसंबर को 809 अंक की तेजी के साथ 81,765 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 240 अंक की तेजी रही, ये 24,708 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज दिनभर तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स आज यानी 5 दिसंबर को 809 अंक की तेजी के साथ 81,765 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 240 अंक की तेजी रही, ये 24,708 के स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,797.60 करोड़ के शेयर खरीदे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.54% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 0.31% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.13% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4 दिसंबर को ₹1,797.60 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹900.62 करोड़ के शेयर बेचे।
  • 4 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.69% चढ़कर 45,014 पर बंद हुआ। S&P 500 0.61% चढ़कर 6,086 पर और नैस्डैक 1.30% की तेजी के साथ 19,735 पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 4 दिसंबर को सेंसेक्स 110 अंक की बढ़त के साथ 80,956 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 10 अंक की तेजी रही, ये 24,467 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में PSU बैंकिंग और रियल्टी में 2% से ज्यादा की तेजी रही।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!