Why Market is Rallying Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक उछला, जानें तेजी के मुख्य कारण

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 11:14 AM

stock market surges bse jumps over 600 points know the key reasons behind the r

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार में तेजी देखनो को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 654.80 (0.83%) की तेजी के साथ 79,175.10 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में 181.30 (0.74%) का उछाल आया, ये 24,546.15 के स्तर पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों...

बिजनेस डेस्कः मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार में तेजी देखनो को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 654.80 (0.83%) की तेजी के साथ 79,175.10 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में 181.30 (0.74%) का उछाल आया, ये 24,546.15 के स्तर पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और अमेरिका-ईरान तनाव में संभावित नरमी की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।

जानिए बाजार में तेजी के मुख्य कारण....

1. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

सोमवार की तेज बढ़त के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 94–95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास नरम पड़ा। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद से सप्लाई संकट की चिंता घटी, जिससे भारत जैसे तेल आयातक देश को राहत मिली।

2. एशियाई बाजारों का सपोर्ट

एशिया के प्रमुख बाजारों में बढ़त देखने को मिली, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा और खरीदारी का माहौल बना।

3. वोलैटिलिटी में कमी

इंडिया वीआईएक्स में 3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। यह संकेत देता है कि बाजार में घबराहट कम हुई है और निवेशक जोखिम लेने के लिए अधिक तैयार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!