स्विट्जरलैंड में निवेश पेशेवरों के साथ काम करेंगे सुभाष चंद्र, स्टार्टअप में निवेश की योजना

Edited By Updated: 29 Aug, 2026 01:23 PM

subhash chandra to work with investment professionals in switzerland

एस्सैल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा है कि वह स्विट्जरलैंड में निवेश के क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह अपने परिवार से 2-4 करोड़ रुपए उधार लेकर कुछ ऐसे स्टार्टअप में निवेश कर सकते...

नई दिल्लीः एस्सैल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा है कि वह स्विट्जरलैंड में निवेश के क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह अपने परिवार से 2-4 करोड़ रुपए उधार लेकर कुछ ऐसे स्टार्टअप में निवेश कर सकते हैं, जिनमें उन्हें आगे बढ़ने की अच्छी संभावनाएं नजर आती हैं।

चंद्र के मुताबिक वह स्विट्जरलैंड में निवेश से जुड़े अपने मित्रों के साथ काम करेंगे और आने वाले एक-दो सप्ताह में इस योजना के बारे में और जानकारी सांझा कर सकते हैं। उनका मानना है कि कुछ नए उद्यमों में शुरूआती स्तर पर निवेश करके वह अपने पेशेवर जीवन को फिर से खड़ा कर सकते हैं।

22,006.57 करोड़ रुपए के दावों पर एन.सी.एल.टी. की मंजूरी

यह बयान राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एन.सी.एल.टी.) द्वारा उनकी व्यक्तिगत दिवाला कार्रवाई में पुनर्भुगतान योजना को मंजूरी दिए जाने के कुछ दिन बाद आया है। योजना के तहत करीब 22,006.57 करोड़ रुपए के स्वीकृत ऋणदाता दावों के मुकाबले लगभग 6.5 करोड़ रुपए उपलब्ध होंगे। इससे ऋणदाताओं की वसूली करीब 0.03 प्रतिशत और कटौती लगभग 99.97 प्रतिशत बैठती है।

मामला व्यक्तिगत गारंटी से जुड़ा

हालांकि, 22,006.57 करोड़ रुपए की पूरी राशि को सुभाष चंद्र द्वारा व्यक्तिगत रूप से लिया गया कर्ज मानना सही नहीं होगा। यह राशि मुख्य रूप से उन ऋणों से जुड़े दावों की है, जिनके लिए चंद्र ने व्यक्तिगत गारंटी दी थी। संबंधित कंपनियों और मूल कर्जदारों के खिलाफ ऋणदाताओं के अधिकार अलग बने हुए हैं।

चंद्र बोले-कोई पछतावा नहीं

75 वर्षीय चंद्र ने कहा कि उन्हें अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है और उन्हें भरोसा है कि वह अपने पेशेवर जीवन को फिर से बना सकते हैं। एन.सी.एल.टी. के फैसले के बाद उनके अगले कदमों में निवेश और नए कारोबारी अवसर तलाशना प्रमुखता से शामिल दिखाई दे रहा है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!