टाटा टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 5% बढ़कर 170 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 14 Jul, 2025 06:26 PM

tata technologies  net profit rises 5 to rs 170 crore in q1

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 170.28 करोड़ रुपए रहा है। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान...

नई दिल्लीः टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 170.28 करोड़ रुपए रहा है। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 162.03 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,244.29 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,268.97 करोड़ रुपए था। वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी ने कहा कि उसका कुल खर्च सालाना आधार पर 1,072.33 करोड़ रुपए से मामूली बढ़कर 1,080.11 करोड़ रुपए हो गया।

टीटीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक वॉरेन हैरिस ने कहा, ‘‘तिमाही की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई, लेकिन आगे चलकर ग्राहकों का भरोसा लगातार मजबूत होता गया, जिससे उत्पाद नवाचार और डिजिटल बदलाव के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं की पुष्टि हुई।'' टाटा टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वोल्वो कार्स ने उसे उत्पाद इंजीनियरिंग, एम्बेडेड सॉफ्टवेयर और पीएलएम (उत्पाद जीवनचक्र प्रबंधन) के लिए एक रणनीतिक आपूर्तिकर्ता के रूप में चुना है। हैरिस ने कहा, ‘‘हम वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में क्रमिक सुधार और दूसरी छमाही के बेहतर होने को लेकर आशावादी हैं। आज हमारी सौदों की संख्या एक साल पहले की तुलना में अधिक मजबूत है।'' 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!