सिर्फ 99 पैसे में मिली TCS को 21.16 एकड़ जमीन, जानिए पूरी डील

Edited By Updated: 16 Apr, 2025 11:41 AM

tcs got 21 16 acres of land for just 99 paise know the whole deal

देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आंध्र प्रदेश में 1,370 करोड़ रुपए का बड़ा निवेश करने जा रही है। इस निवेश के तहत विशाखापत्तनम के आईटी हिल नंबर-3 पर नया आईटी कैंपस स्थापित किया जाएगा। आंध्र प्रदेश सरकार ने कंपनी को बड़े निवेश...

बिजनेस डेस्कः देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आंध्र प्रदेश में 1,370 करोड़ रुपए का बड़ा निवेश करने जा रही है। इस निवेश के तहत विशाखापत्तनम के आईटी हिल नंबर-3 पर नया आईटी कैंपस स्थापित किया जाएगा। आंध्र प्रदेश सरकार ने कंपनी को बड़े निवेश के बदले बेहद रियायती दर पर जमीन देने का फैसला किया है। सरकार टीसीएस को 99 पैसे के टोकन लीज प्राइस पर 21.16 एकड़ जमीन अलॉट करेगी।

मंगलवार को आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई। प्रस्तावित कैंपस में टीसीएस द्वारा 1370 करोड़ रुपए का निवेश किए जाने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट से 12,000 नौकरियां पैदा होंगी।

कैबिनेट ने स्टील प्लांट के एक्सपेंशन के लिए भी दी मंजूरी 

इसके अलावा, राज्य के मंत्रिमंडल ने अन्य मामलों के अलावा विजयनगरम में एक इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के एक्सपेंशन के लिए महामाया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। बता दें कि टीसीएस ने पिछले हफ्ते 10 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जनवरी-मार्च तिमाही में टीसीएस का नेट प्रॉफिट 1.6 प्रतिशत गिरकर 12,224 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में बढ़त दर्ज की गई। टीसीएस को चौथी तिमाही में रिकॉर्ड 12.2 बिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट मिले। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 30 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू माइलस्टोन को भी पार कर दिया।

मंगलवार को कैसा था कंपनी के शेयर का हाल

मंगलवार को TCS के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 0.48% यानी ₹15.40 की बढ़त के साथ ₹3,247.70 पर बंद हुआ। हालांकि, यह अब भी अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर ₹4,585.90 से काफी नीचे बना हुआ है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप ₹11.75 लाख करोड़ है, जिससे यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बनी हुई है। मार्केट कैप के लिहाज़ से TCS से ऊपर केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!