रुपया 13 पैसे टूटकर 95.56 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 31 Aug, 2026 11:26 AM

the rupee fell 13 paise to 95 56 per dollar

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक तनाव के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.56 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने के आसार के

मुंबईः कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक तनाव के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.56 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने के आसार के बीच अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ा और डॉलर में व्यापक मजबूती आई। इससे निवेशकों की धारणा और प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.56 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 95.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 99.62 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 1.34 प्रतिशत बढ़कर 89.28 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिका द्वारा ईरान के लारक द्वीप पर हमले और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया में आपूर्ति जोखिम फिर बढ़ गया है, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल आपूर्ति को लेकर नई चिंताएं पैदा हुई हैं। 

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 226.60 अंक टूटकर 77,028.56 अंक पर जबकि निफ्टी 120.40 अंक फिसलकर 24,053.55 अंक पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 5,039.80 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!