Rupee Hits all time low: डॉलर के मुकाबले रुपया धड़ाम, पहली बार इस लेवल पर

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 01:29 PM

the rupee hit an all time low of 89 79 per dollar in intraday trading

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से रुपया सोमवार को अंतर-दिवसीय कारोबार में 34 पैसे टूटकर 89.79 (अस्थायी) प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर में मजबूती और...

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से रुपया सोमवार को अंतर-दिवसीय कारोबार में 34 पैसे टूटकर 89.79 (अस्थायी) प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भी भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। इसके अलावा आयातकों की ओर से डॉलर की भारी मांग स्थानीय मुद्रा पर लगातार दबाव बना रही है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 89.45 प्रति डॉलर पर खुला। 

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार निवेशकों के लिए जरूरी खबर, BSE ने 31 कंपनियों के शेयरों पर बदला प्राइस बैंड

इसके बाद यह अंतर-दिवसीय कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.79 (अस्थायी) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 34 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.45 पर बंद हुआ था। रुपया 21 नवंबर को 98 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.66 के अपने सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.50 पर आ गया। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर सफर होगा महंगा! शुल्क में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की तैयारी

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। हालांकि दोपहर तक ये रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गए। सेंसेक्स 122.58 अंक की गिरावट के साथ 85,584.09 अंक पर और निफ्टी 46.35 अंक टूटकर 26,156.60 अंक पर कारोबार करने लगा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,795.72 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।  
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!