Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Feb, 2026 09:32 AM

आमतौर पर रविवार के दिन शेयर बाजार भी बंद रहता है लेकिन आज (1 फरवरी 2026) शेयर बाजार खुले रहेंगे और दलाल स्ट्रीट पर वैसी ही हलचल देखने को मिलेगी जैसी आमतौर पर कामकाजी दिनों में होती है। इसकी वजह है केंद्रीय बजट 2026। बजट से पहले शेयर बाजार में हल्की...
बिजनेस डेस्कः आमतौर पर रविवार के दिन शेयर बाजार भी बंद रहता है लेकिन आज (1 फरवरी 2026) शेयर बाजार खुले रहेंगे और दलाल स्ट्रीट पर वैसी ही हलचल देखने को मिलेगी जैसी आमतौर पर कामकाजी दिनों में होती है। इसकी वजह है केंद्रीय बजट 2026। बजट से पहले शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 119.19 अंक गिरकर 82,388.97 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी मामूली अंक की गिरावट के साथ 25,333.75 पर खुला।
सेटलमेंट से जुड़े जरूरी नियम
- हालांकि बाजार खुलेगा लेकिन रविवार सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा यानी शेयरों की खरीद-फरोख्त में कुछ खास नियम लागू होंगे।
- अगर आपने शुक्रवार 30 जनवरी को शेयर खरीदे हैं, तो उन्हें रविवार 1 फरवरी को नहीं बेच पाएंगे।
- अगर आप बजट वाले दिन रविवार को शेयर खरीदते हैं, तो उन्हें सोमवार को भी नहीं बेच सकेंगे।
- ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को बैंकिंग और सेटलमेंट की प्रक्रिया बंद रहती है। इसलिए बजट डे पर ट्रेडिंग करने से पहले इन बातों को समझना जरूरी है।