Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Feb, 2026 11:49 AM

शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है लेकिन इस बीच कई स्टॉक्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर चौंका दिया है। अलग-अलग सेक्टर की कुछ कंपनियों ने एक साल में 100% ही नहीं, बल्कि 200% से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों की पूंजी कई...
बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है लेकिन इस बीच कई स्टॉक्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर चौंका दिया है। अलग-अलग सेक्टर की कुछ कंपनियों ने एक साल में 100% ही नहीं, बल्कि 200% से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों की पूंजी कई गुना बढ़ा दी है।
ऑटो सेक्टर: Force Motors
ऑटो सेक्टर की इस कंपनी का शेयर लगातार सुर्खियों में है। बुधवार सुबह यह करीब 25,260 रुपए पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने में इसमें 30% से ज्यादा तेजी आई है। वहीं एक साल में करीब 270% रिटर्न देकर इसने 1 लाख रुपए को लगभग 3.70 लाख रुपए में बदल दिया।
रियल एस्टेट: India Homes Limited
रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी ने भी निवेशकों को मालामाल किया है। बुधवार को हल्की गिरावट के साथ यह शेयर 15.54 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। एक महीने में करीब 30% और एक साल में 250% से ज्यादा रिटर्न दिया है। एक साल पहले लगाया गया 1 लाख रुपए का निवेश अब 3.50 लाख रुपए से ज्यादा हो चुका होता।
मेटल सर्विसेज: IMEC Services Limited
मेटल सर्विस सेक्टर की इस कंपनी का शेयर बुधवार को 2% से ज्यादा उछलकर 207.50 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि पिछले एक महीने में इसमें 11% की गिरावट आई है लेकिन एक साल में यह 235% से ज्यादा चढ़ चुका है यानी 1 लाख रुपए का निवेश करीब 3.35 लाख रुपए हो गया।
एआई सेक्टर: Tata Elxsi
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस से जुड़ी इस कंपनी के शेयर में भी मजबूती बनी हुई है। बुधवार सुबह यह करीब 3,676 रुपए पर 3% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। एक महीने में 20% और एक साल में लगभग 135% का रिटर्न दिया है।
इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट: Kirloskar Oil Engines
डीजल इंजन और जेनरेटर बनाने वाली इस कंपनी का शेयर भी तेजी में है। बुधवार को यह 1.71% उछलकर 1,419.45 रुपए पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में करीब 30% और एक साल में 135% रिटर्न देकर इसने 1 लाख रुपए को लगभग 2.35 लाख रुपए में बदल दिया।
बाजार की अस्थिरता के बीच इन स्टॉक्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। हालांकि विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल और जोखिम कारकों का आकलन जरूर करें।