Market Crash के बीच इस शेयर ने खींचा निवेशकों का ध्यान, अपर सर्किट में हुआ बंद

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 05:41 PM

amid the market crash this stock caught investors  attention and closed upper c

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को भारी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 1,068.74 अंक टूटकर 82,225.92 पर बंद हुआ। गिरते बाजार के बीच एक शेयर ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और सॉफ्टवेयर कंपनी Silverline Technologies...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को भारी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 1,068.74 अंक टूटकर 82,225.92 पर बंद हुआ। गिरते बाजार के बीच एक शेयर ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और सॉफ्टवेयर कंपनी Silverline Technologies के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और स्टॉक अपर सर्किट पर बंद हुआ।

कंपनी ने अपने ‘सिल्वर एआई’ प्लेटफॉर्म में एक नई इमेज जनरेशन सुविधा ‘एआई स्टूडियो’ लॉन्च करने की घोषणा की है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस फीचर को मंजूरी दी है, जिसे कंपनी अपने एआई-आधारित प्रोडक्ट इकोसिस्टम के विस्तार की दिशा में अहम कदम बता रही है।

शेयर की चाल

सोमवार को शेयर 20.58 रुपए पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह 21.60 रुपए पर खुला, जो कि दिन का अपर सर्किट स्तर था। कारोबार के दौरान यह मामूली फिसलकर 21.59 रुपए तक गया लेकिन जल्द ही फिर 21.60 रुपए पर टिक गया। इस स्टॉक में 5% की सर्किट सीमा लागू है।

मल्टीबैगर रिटर्न

सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज ने हाल के समय में निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। बीते एक महीने में शेयर करीब 176% उछला है, जबकि एक साल में लगभग 149.71% की तेजी दर्ज की गई है।

क्यों बढ़ी तेजी?

कंपनी की नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, ‘एआई स्टूडियो’ फीचर यूजर्स को साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए प्रोफेशनल स्तर की इमेज बनाने की सुविधा देगा। इसे हल्के आर्किटेक्चर पर विकसित किया गया है, जिससे यह कम क्षमता वाले GPU वातावरण में भी कुशलता से काम कर सके और लोकल डिप्लॉयमेंट को सपोर्ट करे। कंपनी का दावा है कि इससे एआई आधारित क्रिएटिव टूल्स ज्यादा सुलभ और किफायती बनेंगे।

क्या होगा शुल्क?

कंपनी यह फीचर शुरुआती तीन महीनों के लिए मुफ्त उपलब्ध कराएगी। इसके बाद ‘सिल्वर एआई’ चैटबॉट यूजर्स के लिए इसे 249 रुपये प्रति माह (टैक्स सहित) के वैकल्पिक पेड ऐड-ऑन के रूप में पेश किया जाएगा।

कंपनी के मुताबिक, हाल ही में लॉन्च किए गए सिल्वर एआई प्लेटफॉर्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और पहले ही सप्ताह में 24,000 से ज्यादा यूजर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!