Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Sep, 2021 12:27 PM
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की कुछ सेवाएं बुधवार को (15 सितंबर) 2 घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान SBI के ग्राहक कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। बैंक ने ट्विटर कर इस बात की जानकारी दी है। एसबीआई ने ट्विटर पर कहा कि सिस्टम मेंटेनेंस के कारण 15...
बिजनेस डेस्कः देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की कुछ सेवाएं बुधवार को (15 सितंबर) 2 घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान SBI के ग्राहक कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। बैंक ने ट्विटर कर इस बात की जानकारी दी है। एसबीआई ने ट्विटर पर कहा कि सिस्टम मेंटेनेंस के कारण 15 सितंबर को बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेंगी। इन सेवाओं में इंटरनेट बैंकिंग, Yono, Yono Lite और UPI सर्विस शामिल होंगी।
बैंक ने किया ट्वीट
एसबीआई ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि ये सेवाएं 15 सितंबर की रात 12 बजे से रात 2 बजे तक (120 मिनट) के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। बैंक ने कहा कि इस दौरान ग्राहक किसी भी फ्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन समेत अन्य एक्टिविटी करने से बचने की कोशिश करें।
इससे पहले 04 सितंबर को भी मेंटिनेंस के काम के चलते SBI की Yono सर्विस करीब 3 घंटे तक बंद रही थीं। इसके अलावा जुलाई और अगस्त महीने में भी मेंटिनेंस की वजह से SBI ने बैंकिंग सेवाओं को ठप किया था। आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में होता है, ऐसे में ज्यादा ग्राहक प्रभावित नहीं होते हैं।