ट्रेंट का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 518.07 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 01:06 PM

trent s net profit rises 22 to 518 07 crore in the first quarter

टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 22 प्रतिशत बढ़कर 518.07 करोड़ रुपए हो गया। वेस्टसाइड, जूडियो और स्टार ब्रांड के तहत खुदरा स्टोर संचालित करने वाली कंपनी ने शेयर बाजार...

नई दिल्लीः टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 22 प्रतिशत बढ़कर 518.07 करोड़ रुपए हो गया। वेस्टसाइड, जूडियो और स्टार ब्रांड के तहत खुदरा स्टोर संचालित करने वाली कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 424.70 करोड़ रुपए था। कंपनी की परिचालन आय जून तिमाही में 17.84 प्रतिशत बढ़कर 5,754.71 करोड़ रुपए हो गई। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 16.3 प्रतिशत बढ़कर 5,082.96 करोड़ रुपए हो गया। 

वेस्टसाइड के ऑनलाइन कारोबार और टाटा न्यू मंच पर उसकी मौजूदगी में भी लगातार वृद्धि दर्ज की गई। पहली तिमाही में वेस्टसाइड के कुल राजस्व में ऑनलाइन कारोबार की हिस्सेदारी छह प्रतिशत से अधिक रही। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत आय 17.47 प्रतिशत बढ़कर 5,784.54 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने कहा, ''वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन तिमाही के दौरान बेहतर रहा।'' ट्रेंट के पास अब 330 शहरों में 1,300 से अधिक बड़े प्रारूप के फैशन स्टोर हैं, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्टोर भी शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!