बारिश से आसमान पर सब्जियों की कीमतें, दोगुने हुए दाम

Edited By Updated: 02 Aug, 2018 01:25 PM

vegetable prices double due to rainfall

सब्जियों की कीमतों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। कई हिस्सों में बेमौसम बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम हो रही है जिससे कीमतें आसमान पर हैं। जो लौकी 20 से 30 रुपए किलो थी, अब वही 50 से 60 रुपए प्रति किलो बिक रही है। तोरी का दाम 60 रुपए...

बिजनेस डेस्कः सब्जियों की कीमतों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। कई हिस्सों में बेमौसम बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम हो रही है जिससे कीमतें आसमान पर हैं। जो लौकी 20 से 30 रुपए किलो थी, अब वही 50 से 60 रुपए प्रति किलो बिक रही है। तोरी का दाम 60 रुपए किलो तक पहुंच चुका है।

कॉलोनियों में ठेली से सब्जी खरीदने वालों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। विक्रेता किलो में नहीं बल्कि पाव में रेट बता रहे हैं। दुकानदारों ने इसके लिए बरसात को जिम्मेदार ठहराया है। बाजार में केवल सीताफल और बैंगन के दाम सुनकर कुछ सुकून मिल रहा है। दाम तो इनके भी बढ़े हैं, लेकिन बाकियों की तुलना में कम। सीताफल 20 से 30 रुपए किलो है। इन दिनों इसकी आवक इंदौर से हो रही है। बैंगन का दाम 30 रुपए से बढ़कर 40 रुपए किलो हो गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!