Mukesh Ambani को क्यों पड़ी 25 हजार करोड़ के कर्ज की जरुरत, जानिए क्या है वजह?

Edited By Updated: 10 Dec, 2024 11:21 AM

why did mukesh ambani need a loan of 25 thousand crores

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी कर्ज चुकाने के लिए $3 बिलियन (करीब ₹25,500 करोड़) के लोन की व्यवस्था कर रही है। इस संबंध में कंपनी की आधा दर्जन से अधिक बैंकों के...

बिजनेस डेस्कः रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी कर्ज चुकाने के लिए $3 बिलियन (करीब ₹25,500 करोड़) के लोन की व्यवस्था कर रही है। इस संबंध में कंपनी की आधा दर्जन से अधिक बैंकों के साथ बातचीत चल रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम रिलायंस इंडस्ट्रीज की वित्तीय देनदारियों को समय पर पूरा करने के लिए उठाया जा रहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने उस लोन को चुकाना चाहती है जिसका भुगतान उसे अगले साल तक करना है। इस लोन के भुगतान के लिए कंपनी को 3 बिलियन डॉलर (करीब 25500 करोड़ रुपए) के लोन की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आज कितना चल रहा है भाव

शर्तों में हो सकता है बदलाव

रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब आधा दर्जन बैंक लोन के लिए रिलायंस ग्रुप के साथ चर्चा कर रहे हैं, जिसे 2025 की पहली तिमाही में बाजार में सिंडिकेट किया जाएगा। रिपोर्ट में यह जानकारी कुछ लोगों के हवाले से बताई गई है। लोगों ने कहा कि शर्तों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है और इसमें बदलाव हो सकते हैं।

कंपनी पर 2.9 बिलियन डॉलर का कर्ज

ब्लूमबर्ग के डेटा के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज पर करीब 2.9 बिलियन डॉलर का कर्ज है। इसमें वह ब्याज भी शामिल है जो कंपनी को साल 2025 में देनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने साल 2023 में भी 8 बिलियन डॉलर से ज्यादा कर्ज लिया था।

यह भी पढ़ें: HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, साल खत्म होने से पहले बैंक ने दिया झटका

क्या है कंपनी के शेयरों की स्थिति?

कंपनी के शेयर अभी गिरावट में चल रहे हैं। सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.16% की गिरावट के साथ 1296.40 रुपए पर बंद हुए थे। पिछले 6 महीने कंपनी के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। मार्केट में गिरावट का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में काफी पड़ा है।

पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप भी गिरा है। वहीं इस साल की बात करें तो कंपनी के शेयर का रिटर्न एक फीसदी भी नहीं रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!