Edited By Pardeep,Updated: 01 Nov, 2018 11:22 AM

दुनिया की सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग एप्प व्हाट्सएप अब अपनी कमाई बढ़ाने की तैयारी कर रही है। व्हाट्सएप के ‘स्टेटस’ फीचर में जल्द आपको विज्ञापन देखने को मिल सकते हैं। दरअसल व्हाट्सएप अब दुनिया भर में काफी लोकप्रीय हो गई है और इसके करीब डेढ़ अरब उपयोक्ता...
गैजेट डैस्क : दुनिया की सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग एप्प व्हाट्सएप अब अपनी कमाई बढ़ाने की तैयारी कर रही है। व्हाट्सएप के ‘स्टेटस’ फीचर में जल्द आपको विज्ञापन देखने को मिल सकते हैं। दरअसल व्हाट्सएप अब दुनिया भर में काफी लोकप्रीय हो गई है और इसके करीब डेढ़ अरब उपयोक्ता हैं। जिस वजह से कम्पनी अब इससे मुनाफा कमाने की तैयारी में है।
कारोबारियों को होगा फायदा
व्हाट्सएप के उपाध्यक्ष क्रिस डेनियल्स ने कहा कि , ‘‘ जहां तक व्हाट्सएप से मुनाफा कमाने की बात है, इसको लेकर हमने पहले ही घोषणा की थी कि हम ‘स्टेटस’ फीचर में विज्ञापन दिखाने जा रहे हैं। यह इसे पैसे कमाने के लिए एक शुरुआती योजना है। वहीं इससे कारोबारियों के लिए व्हाट्सएप पर मौजूद लोगों तक पहुंचने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।’’
और ये भी पढ़े

Bank of Baroda FD: इस स्कीम में ₹5,00,000 जमा पर ₹2,07,389 तक मिलेगा रिटर्न, देखें पूरा कैलकुलेशन

Gold-Silve Down: लगातार दूसरे दिन गिरा सोने-चांदी का भाव, अब इतनी रह गई 10g गोल्ड की कीमत

11,000 रुपए टूटी चांदी, 2,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, अब इतनी रह गई सोने-चांदी की कीमत

क्या है व्हाट्सएप स्टेटस फीचर
हालांकि डेनियल्स ने इस बारे में कोई निश्चित समयसीमा की जानकारी नहीं दी है। रिपोर्टों के मुताबकि जल्द ही कम्पनी अपने ‘स्टेटस’ फीचर में विज्ञापन दाताओं को विज्ञापन देने की अनुमति दे सकती है। व्हाट्सएप के स्टेटस फीचर में उपयोक्ता को संदेश, फोटो, छोटे वीडियो साझा करने की सुविधा मिलती है जो 24 घंटे में खुद-ब-खुद हट जाता है।
