जोमैटो का 2020 के अंत तक मुनाफे वाली कंपनी बनने का लक्ष्य

Edited By Updated: 08 Dec, 2019 05:31 PM

zomato aims to be profitable company by end of 2020

ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए खाने पीने के सामान की डिलिवरी करने वाले कंपनी जोमैटो का 2020 के अंत तक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनने का लक्ष्य है। जोमैटो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपिंदर गोयल ने कहा, ‘‘एक साल में, हम मुनाफा कमाने ...

नई दिल्लीः ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए खाने पीने के सामान की डिलिवरी करने वाले कंपनी जोमैटो का 2020 के अंत तक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनने का लक्ष्य है। जोमैटो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपिंदर गोयल ने कहा, ‘‘एक साल में, हम मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन जाएंगे। हम अपने नकद खर्चों को सात माह पहले की तुलना में 70 प्रतिशत तक कम कर चुके हैं।''

फिलहाल कंपनी का हर महीने का खर्च करीब 1.5 करोड़ डॉलर है। इससे पहले जोमैटो ने अक्टूबर में कहा था कि अप्रैल-सितंबर, 2019 में उसकी आमदनी तीन गुना से अधिक होकर 20.5 करोड़ डॉलर या 1,458 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है, जो इससे एक साल पहले समान अवधि में 6.3 करोड़ डॉलर या 448 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने हाल में वित्तपोषण के नए दौर के तहत अगले महीने तक 60 करोड़ डॉलर या 4,277 करोड़ रुपए जुटाने की घोषणा की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!