Edited By Mukesh Khera,Updated: 22 Oct, 2021 10:19 PM

42 लाख रुपये की लागत से शहर के कुल 8 राउंड अबाउट पर लगेंगी 800 रंग बिरंगी लाइटें
पंचकूला (मुकेश) पंचकूला नगर निगम शहर के 8 राउंट अबाउट पर स्थाई तौर पर रंग बिरंगी लाइट लगाने जा रहा है जिससे पंचकूला शहर के राउंड अबाउट्स शीघ्र ही रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाते दिखेंगे। दिवाली से पहले शहर के चार राउंड् अबाउट्स पर रंग बिरंगी लाइट लगाने का फैसला लिया है। नगर निगम की योजना के मुताबिक शहर के हर राउंड अबाउट पर 100 रंग-बिरंगी लाइटे लगाई जाएंगी। इसी तरह शहर के 8 राउंड अबाउट्स पर 800 लाइटें लगेगी।
नगर निगम इस पर 42 लाख रुपये खर्च कर रहा है और इसके लिए टेंडर की फाइनेंशियल एंड टेक्निकल बिड भी ओपन हो चुकी है। योजना के तहत दिवाली से पहले चार राउंड् अबाउट्स के चारों तरफ मल्टी कलर लाइट्स लगाई जाएंगी। इससे राउंटअबाउट पर लगे पेड़-पौधे रंग बिरंगी लाइटों से सुंदर लगेंगे। वही चंडीगढ़ की तरफ से पंचकूला में एंट्री प्वाइंट को सुंदर बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। एंट्री प्वाइंट से सेक्टर 7 और 18 की डिवाइडिंग रोड पर डेकोरेटिव ग्रिल लग चुकी है। वही चंडीगढ़ से पंचकूला में एंट्री पर बने गेट को सुंदर बनाने का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा और इस एंट्री गेट पर भी रंग बिरंगी लाइट लगेंगी।
नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि पंचकूला नगर निगम शहर को सुंदर बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है और निगम का प्रत्येक कर्मचारी इसके लिए मेहनत कर रहा है। मेयर कुलभूषण भूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम की पिछली हाउस मीटिंग में यह पास किया गया था कि पंचकूला शहर के आठ के आठ चोंकों को सजाया जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए डेकोरेटिव लाइट्स का टेंडर स्लॉट किया गया था और टेंडर में फाइनैंशल बिड भी खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि टेंडर लेने वाली पार्टी को कहा गया है कि दिवाली से पहले कम से कम पंचकूला के चार मेंन चोंकों को डेकोरेटिव लाइट्स से सजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जैसे ही डेकोरेटिव लाइट से सारे चोंक सजेंगे तो शहर और खूबसूरत बनेगा।