फ्लाईओवर प्रोजैक्ट: पेड़ों को बचाने के प्रयास में लगा प्रशासन

Edited By pooja verma,Updated: 28 Jun, 2019 11:17 AM

flyover project administration in the effort to save trees

सिटी के फस्र्ट फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में बाधा बने पेड़ों को बचाने के लिए इसके डिजाइन में कुछ मामूली परिवर्तन किया जा सकता है।

चंडीगढ़ (राजिंद्र): सिटी के फस्र्ट फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में बाधा बने पेड़ों को बचाने के लिए इसके डिजाइन में कुछ मामूली परिवर्तन किया जा सकता है। इससे निर्माण कार्य में ज्यादा  परेशानी नहीं होगी और पेड़ भी कटने से बच जाएंगे। 

 

शहर में विकास के प्रोजैक्ट्स को बनाने के साथ पर्यावरण को बचाने का भी पूरा प्रयास किया जा रहा है। यही वजह है कि बीते बुधवार को वन विभाग, इंजीनियरिंग व  निगम के बागवानी विभाग के अधिकारियों ने संबंधित एजैंसी के साथ साइट का निरीक्षण किया। 

 

टीम के सदस्यों ने इस बात पर मंथन किया कि कहां-कहां पर पेड़ कम काटे जा सकते हैं। जांच के बाद टीम ने प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों की मानें तो पेड़ों को बचाने के लिए फ्लाईओवर के डिजाइन  में कुछ परिवर्तन किया जा सकता है। 

 

यह बदलाव मामूली होगा। इससे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा वन विभाग की ओर से दिए सुझाव में अब 700 की बजाय 506 के करीब पेड काटने का प्रस्ताव है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!